नागपुर में सड़क दुर्घटना में जबलपुर के तीन व्यापारियों की मौत

नागपुर, (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क हादसे में गुरुवार को मध्य प्रदेश में जबलपुर के तीन व्यापारियों की मौत हो गयी।

पुलिस ने गुरुवार को यहां बताया कि यह हादसा नागपुर से 50 किलोमीटर दूर रामटेक के पास हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित हादसे के समय जबलपुर से जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक रामटेक के पास उनकी कार राजमार्ग पर दो अन्य वाहनों से टकरा गयी। दुर्घटना में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय निवासियों इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।

इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Next Post

सुहास शेट्टी हत्याकांड में एनआईए ने 11 लोगों के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने सुहास शेट्टी हत्याकांड में गिरफ्तार 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। यह आरोपपत्र कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एनआईए की विशेष अदालत में गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और […]

You May Like