दशहरा पर शहर के आउटर पर पुलिस का पहरा

इंदौर. दशहरा उत्सव के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने आउटर पर विशेष इंतजाम किए हैं. शहर के 35 आउटर पर 175 यातायात जवान तैनात किए हैं. प्रमुख प्रवेश मार्गों पर निगरानी के साथ भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने की व्यवस्था की गई है.

यातायात पुलिस ने बिजासन टी, सुपर कॉरिडोर चौराहा, दिलीप नगर टी, राजीव गांधी नो-एंट्री पॉइंट, चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़ाव, गोपुर चौराहा और कैट तिराहे सहित प्रमुख पॉइंट का निरीक्षण किया. यहां तैनात जवानों को ब्रीफ कर निर्देश दिए कि अग्रिम आदेश तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाए. आउटर पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर के भीतर यातायात का दबाव नियंत्रित रखना है. एसीपी जोन 1 व 4 संतोष सिंह कौल ने बताया कि दशहरा उत्सव को देखते हुए शहर के 35 आउटर पर 175 यातायात जवान तैनात किए हैं. नो एंट्री पॉइंट का निरीक्षण कर जवानों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. अग्रिम आदेश तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.

Next Post

ग्वालियर हादसा: CM डॉ यादव ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात, मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना

Mon Oct 19 , 2026
ग्वालियर। शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुए सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार शाम ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर समेत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के घर […]

You May Like

Play sound