जबलपुर: शहपुरा तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल पिपरिया कलां में पदस्थ पटवारी अमित कुमार दुबे को भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा ने निलंबित कर दिया है। विदित हो कि अर्जुन साहू पिता पुरुषोत्तम साहू 40 वर्ष निवासी ग्राम मनखेड़ी तहसील शहपुरा भिटोनी जिला जबलपुर ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी.
उसकी मां श्रीमती ओमकारी बाई एवं पिता पुरुषोत्तम साहू के नाम की कृषि भूमि के सीमांकन करने, नक्शा बटांक एवं ईटीसी मशीन से नाप कराने के एवज में अमित दुबे पिता सुनील दुबे 33 वर्ष पटवारी तहसील शहपुरा जिला जबलपुर के द्वारा 30000 रिश्वत की मांग की गई है। पटवारी अमित दुबे के कहने पर सौरभ अग्रवाल पिता मनोज कुमार अग्रवाल 38 वर्ष अग्रवाल शहपुरा तहसील के पीछे, निवासी भिटोनी को अग्रवाल कंप्यूटर फोटो कॉपी की दुकान तहसील शहपुरा भिटोनी के पीछे शेष 20000 की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों धर दबोचा गया था। रिश्वतखोरो के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।