इस दुनिया की सबसे कीमती वस्तु पानी है: डीके

अमृतम जलम अभियान का निगम आयुक्त ने किया आगाज

सिंगरौली :आज निगम आयुक्त द्वारा वार्ड क्रमांक 30 की ऑफीसर कॉलोनी में नाली की साफ-सफाई से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद आयुक्त तेलाई बस्ती पहुंचकर उसी क्षेत्र की साफ.-सफाई और पेयजल की व्यवस्था का अवलोकन किया।निगम आयुक्त अमृतम जल योजना कार्यक्रम के अंतर्गत नौगढ़ में कंचन नदी पर पूरे निगम अमले के साथ पहुंचे। जहां निगम के सभी कर्मचारी व अधिकारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया। इसमें जलाश्रय और उसके आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ अनावश्यक रूप से उगी घास की कटाई कराई गई। साथ ही मौके पर कचरा को भी उठवाया गया।

साथ ही स्वच्छता टीम को निर्देश दिए कि ऐसी जल संरक्षण वाली जितनी भी जगह हैं उनको चिन्हित कर आगामी 5 से 16 जून तक उनके संरक्षण के लिए निगम द्वारा कार्य किया जाएगा। निगम आयुक्त ने जल का महत्व बताते हुए कहा कि इस दुनिया की सबसे कीमती वस्तु पानी है। हमें खुद पानी की कीमत समझनी होगी और अन्य लोगों को भी समझानी होगी। तभी हम जल संरक्षण के क्षेत्र में एक बेहतरीन काम कर पाएंगे। पानी का एक-एक बूंद सबके लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान निगम उपायुक्त आरपी बैश, रविन्द्र सिंह, पीके सिंह, डीके सिंह, आशीष शुक्ला सहित निगम की पूरी टीम मौजूद रही।

Next Post

महाकाल मंदिर की भस्मारती बुकिंग व्यवस्था बनी और अधिक आसान

Sun Jun 2 , 2024
नई व्यवस्था 1 जून से लागू, जुलाई माह की भस्मारती के लिए 9153 श्रद्धालुओं की रिक्वेस्ट स्वीकृत उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में सुप्रसिद्ध भस्म आरती की बुकिंग व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुगम और सुचारू बनाने के लिए नई व्यवस्था 1 जून से लागू कर दी गई है। जिसमें पहले आओ […]

You May Like