वियतजेट का 11 रुपये में बुकिंग का ऑफर

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) वियतनाम की विमान सेवा कंपनी वियतजेट ने सिर्फ 11 रुपये मूल किराये के भुगतान पर इकोनॉमी श्रेणी में टिकट बुकिंग के तीन दिन के ऑफर की पेशकश की है।
इस ऑफर के तहत बुकिंग बुधवार 29 अक्टबूर से 31 अक्टूबर तक करायी जा सकती है। उपलब्ध रियायती सीटें 01 दिसंबर 2025 से 27 मई 2026 तक की यात्रा के लिए हैं।
एयरलाइंस भारत में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोच्चि से उड़ानों का संचालन करती है। इनमें वियतनाम के हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और डा नांग शहरों की उड़ानें शामिल हैं।
विमान सेवा कंपनी ने बताया कि यह 11 रुपये की रियायती दर सिर्फ मूल किराये के लिए है, कर एवं शुल्क इससे अलग होंगे।
इसके अलावा वियतजेट हर महीने की दूसरी और 20वीं तारीख को बिजनेस श्रेणी और स्काईबॉस श्रेणी में बुकिंग पर 20 प्रतिशत की छूट दे रही है।

Next Post

पार्सल और मेल सेवाओं को मजबूत करे डाक विभाग: सिंधिया

Wed Oct 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को डाक विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक में राजस्व बढ़ाने और पार्सल तथा मेल सेवाओं को मजबूत करने का निर्देश दिया। श्री सिंधिया ने यहां डाक विभाग के शीर्ष अधिकारियों और सभी 23 डाक सर्किल के […]

You May Like