भीषण चक्रवाती तूफान मोन्था आंध्र प्रदेश तट पार कर गया, 6 घंटे में कमजोर हो जाएगा

चेन्नई, 29 अक्टूबर (वार्ता) भीषण चक्रवाती तूफान (एससीएस) मोन्था बीती देर रात आंध्र प्रदेश तट को पार कर गया और अगले छह घंटों में कमजोर हो जाएगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने ताजा अद्यतन में कहा कि नवीनतम प्रेक्षणों से संकेत मिलता है कि एससीएस 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि (23:30 बजे) और आज, 29 अक्टूबर की सुबह 00:30 बजे के दौरान नरसापुर के पास काकीनाडा के दक्षिण में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार कर गया।

इसके अगले छह घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। एससीएस का पिछला क्षेत्र अगले 1-2 घंटों में पूरी तरह से ज़मीन पर आ जाएगा।

 

Next Post

राजकुमार राव के साथ आदित्य निम्बालकर की अगली फिल्म में नजर आयेंगी तान्या माणिकतला

Wed Oct 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री तान्या माणिकतला अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्मकार आदित्य निम्बालकर की अगली फिल्म में नजर आयेंगी। तान्या माणिकतला अब राजकुमार राव के साथ आदित्य निम्बालकर की आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म भारत की शिक्षा प्रणाली की वास्तविकताओं पर आधारित है। आदित्य निम्बालकर द्वारा […]

You May Like