जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मोह. आसिफ खान 20 वर्ष निवासी सुब्बाशाह मैदान हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात सुब्बाशाह मैदान में टहल रहा था, इसी दौरान शोराब 500 रूपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो उस पर चाकू से वार कर भाग गया।
इसी प्रकार मोहम्मद मुईन खान 38 वर्ष निवासी बड़ी मदार टेकरी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हुसैनी चौक में अन्नू घोड़ी वाला अपने साथी आशु, शमीम के साथ आकर उससे पार्टी करने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगा, मना किया तो तीनों विवाद करने लगे, अन्नू घोड़ी ने चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी। आशु, शमीम ने मारपीट की।
