इज़रायल ने दमिश्क में कई स्थानों पर हमला किया

दमिश्क, 17 मार्च (वार्ता) सीरिया की राजधानी दमिश्क के ग्रामीण इलाकों में इजरायल ने मिसाइलों से शनिवार देर रात के बाद कई स्थानों पर हमला किया।

यह जानकारी मानव अधिकारों के लिए सीरिया वैधशाला ने दी है।

उन्होंने बताया कि कम से कम दो स्थानों पर हमला किया गया जिनमें एक सीरियाई सैन्य बलों द्वारा उपयोग किए जाना वाला सैन्य प्रतिष्ठान है और दूसरा दमिश्क के उत्तरी ग्रामीण इलाके में कलामौन बीहड़ क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग बटालियन के पास है।

वैधशाला के अनुसार हमलों से बड़े पैमाने पर विस्फोट हुए। ये हमले सीरिया के खिलाफ इजरायली सैन्य कार्रवाइयों में नवीनतम वृद्धि का प्रतीक हैं।

वैधशाला के अनुसार, इस साल अब तक 16 इजरायली हवाई हमले और आठ जमीनी अभियान दर्ज किए गए हैं।

Next Post

विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक रिलीज

Sun Mar 17 , 2024
मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म ससुराल का गुलाम में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ यामिनी सिंह मुख्य में हैं। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं। निर्देशक […]

You May Like