बंगलादेश में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 983 नए मामले, छह और मरीजों की मौतें

ढाका, 28 अक्टूबर (वार्ता) बंगलादेश में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 983 नए मामले सामने आए और छह और लोगों की मौत हुई है।

देश भर के विभिन्न अस्पतालों में लगभग 2,800 डेंगू के मरीज इलाज करा रहे हैं। इस साल अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या 66,423 और मृतकों की संख्या 269 तक पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने यह जानकारी दी है। डीजीएचएस के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में अब तक डेंगू के 19,081 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इससे पहले सितंबर में 15,866 मामले दर्ज किए गए थे। डूेंगू के मच्छरों के काटने से अक्टूबर में अभी तक 71 मरीजों की जान जा चुकी है जबकि सितंबर में डेंगू से 79 लोगों की मौत हुई थी।

Next Post

रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड में मुंबई के लिए खेलेंगे जायसवाल

Tue Oct 28 , 2025
मुंबई, 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल 1 नवंबर से शुरू हो रहे अगले दौर के रणजी ट्रॉफी 2025-26 मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई की टीम इस दौर में जयपुर में राजस्थान के ख़िलाफ एलीट ग्रुप डी मुकाबला खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद जायसवाल […]

You May Like