फिल्म ‘मस्ती 4’ का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) फिल्म ‘मस्ती 4’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘मस्ती’ की वापसी को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है! इसी उत्साह को देखते हुए वेवबाउंड प्रोडक्शन ने कलरफुल और एनर्जी से भरपूर इस फिल्म पोस्टर रिलीज़ कर उनके उत्साह को और भी बढ़ृा दिया है। यह पोस्टर फिल्म के मस्त, मज़ेदार और ओवर-द-टॉप अंदाज़ को पूरी तरह दर्शाता है।

मिलाप मिलन ज़वेरी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की इकॉनिक तिकड़ी वापसी कर रही है,, जो दोबारा अमर, मीत और प्रेम के अपने किरदारों में नज़र आएंगे।

गौरतलब है कि इस नए और जबरदस्त एनर्जी से भरपूर पोस्टर में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म की ग्लैमरस लीडिंग लेडीज़ श्रेया शर्मा, रुही सिंह और एलनाज़ नोरोज़ी भी दिखाई दे रही हैं। यही नहीं, हंसी के इस बवंडर में तुषार कपूर, शाद रंधावा और निशांत मलकानी भी शामिल हैं, जो फिल्म को मस्ती, अफरा-तफरी और शरारती मिज़ाज के एक मज़ेदार रोलरकोस्टर में बदलने का वादा कर रहे हैं।पोस्टर की टैगलाइन “भारत की नंबर 1 सबसे शरारती फ्रेंचाइजी एक बार फिर लौट आई है” इस बात की तरफ साफ इशारा करती है कि यह फिल्म दर्शकों को अनलिमिटेड हंसी, पागलपंती और फुलटू एंटरटेनमेंट का डोज़ देने वाली है।

21 नवंबर को भारत के सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही वेवबाउंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म, मारुती इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनी है। इसे ए. झुनझुनवाला और शिखा करण अहलूवालिया (वेवबाउंड प्रोडक्शन) के साथ इंद्र कुमार और अशोक ठाकेरिया (मारुती इंटरनेशनल), शोभा कपूर और एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स), तथा उमेश बंसल ने प्रोड्यूस किया है।

 

Next Post

तुर्की में 6.1 तीव्रता का भूकंप

Tue Oct 28 , 2025
तुर्की के सिंदिर्गी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके झटके इस्तांबुल और इज़मिर तक महसूस किए गए। AFAD और स्थानीय अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। तुर्की में सोमवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी […]

You May Like