नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण भारत में मजबूत उपस्थिति रखने वाली कंपनी एट्रिया कन्वर्जेंस टेक्नोलॉजीज (एसीटी) फाइबरनेट ने उत्तर भारत में लंबी अवधि के प्लान पर 15 प्रतिशत तक छूट के पेशकश की है।
कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह छह महीने के प्लान पर 7.5 प्रतिशत और 12 महीने के प्लान पर 15 प्रतिशत की छूट देगी। ये ऑफर दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर में उपलब्ध होंगे। अब इन शहरों के ग्राहक एसीटी फाइबरनेट के एआई-संचालित स्मार्ट वाई-फाई के फायदे उठा सकते हैं, जो इंटेलिजेंट बैंडविड्थ मैनेजमेंट, बेहतर कवरेज और कई डिवाइस पर स्थिर कनेक्शन प्रदान करता है, जिससे इंटरनेट का अनुभव और भी स्मार्ट और भरोसेमंद बन जाता है।
उल्लेखनीय है कि कंपनी दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में अपने कारोबार को बड़े पैमाने पर विस्तार देना चाहती है। कंपनी ने कहा है कि यह त्योहारी ऑफर केवल एआई-संचालित स्मार्ट वाई-फाई प्लान (मेश वैरिएंट्स को छोड़कर) पर लागू होगा।
एट्रिया कन्वर्जेंस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के विपणन प्रमुख रवि कार्तिक ने कहा, “इस त्योहारी मौसम में एसीटी फाइबरनेट अपने प्रमुख उत्पादों – एआई-आधारित स्मार्ट वाई-फाई – के साथ हर घर में खुशियां लेकर आ रहा है। उत्तर भारत के ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त खर्च के निर्बाध और हाई-स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। यह विशेष ऑफर लोगों के उत्सव में अतिरिक्त खुशी जोड़ने का हमारा तरीका है, ताकि परिवार और व्यवसाय कनेक्टेड रहें, साथ त्योहा मनाएं और स्मार्ट इंटरनेट के फायदों का अनुभव करें।”
