मोदी पूरे देश मेें विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे: शिवराज

पूर्व सीएम बोले: मप्र में सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतेंगे

जबलपुर। हर तरफ मोदी लहर है। जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो वह सभी को चौंकाने वाले होंगे।  पूरे देश में भाजपा की लहर है। भाजपा 370 और एनडीए के साथ मिलकर 400 सीट का आंकड़ा पार कर रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में   हम पूरे देश में जीत रहे हैं और विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। काशी में भी भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। मप्र. में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं। यह बातें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं।
कांग्रेस के पक्ष में कुछ नहीं
कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले से ही आभास हो गया है कि हमारे पक्ष में कुछ आने वाला नहीं है। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है।
आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने रोपे पौधे
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए  नागरिकों से अपील की है कि अगर आने वाली पीढ़ी को बचाना है तो कोशिश करें, कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि  पर्यावरण नहीं बचा तो फिर हमारी आने वाली पर पीढ़ी सुरक्षित नहीं होगी। आज भी आसमान से आग बरस रही है, कई जगहों पर पेड़ में बैठे-बैठे ही पक्षी टपक गए हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए अब एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है और यह प्रयास सभी को करना होगा।
पदाधिकारियों से मिले, पौधारोपण भी किया
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सर्किट हाउस में करीब आधे घंटे तक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पौधारोपण भी किया।
कलेक्टर की तारीफ
स्कूल माफियाओं के खिलाफ हुई कार्यवाही को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि शिक्षा माफियाओं के खिलाफ  मोहन सरकार ऐतिहासिक काम करने में जुटी हुई है जिसकी शुरुआत जबलपुर से हो चुकी है। 11 स्कूलों पर शिकंजा कसने पर उन्होंने कलेक्टर दीपक सक्सेना की भी तारीफ की।

Next Post

मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी के बीच कई स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

Sat Jun 1 , 2024
भोपाल, 01 जून (वार्ता) बीते एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी और हवाओं की मार झेल रहे मध्यप्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर तेज हवाओं के बीच कहीं गरज चमक की स्थिति के साथ ही कई स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले […]

You May Like