उज्जैन,01 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के महाकाल थाना क्षेत्र में स्थित भगवान महाकाल का दर्शन करने करने आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले के कुमारगंज से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए शिवचरण (45) की आज सुबह मंदिर परिसर में अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहॉँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।