
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत पूर्व मकान मालकिन के घर चोरी करने वाला पुराना किराएदार निखिल सेठिया पिता शंकर सेठिया 23 वर्ष निवासी कोटवारा पारा सोना गॉव जिला कोंडा छत्तीसगढ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चुराये हुये नगद 61 हजार रूपये सहित 30 तोला सोने एवं 715 ग्राम चांदी के जेवर कुल कीमती 41 लाख रूपये के जेवर जप्त किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला ने आज खुलासा करते हुए बताया कि 21 अक्टूबर की रात श्रीमति लक्ष्मी शर्मा 77 वर्ष निवासी इंद्रा स्कूल के पास गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह इंद्रा हाईस्कूल की डायरैक्टर है, घर में ही उसका आफिस है,19 अक्टूबर की रात्रि 10 बजे सो गये थे। सुबह 6-30 बजे उठी तो चोरी का पता लगा था। चोर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया।
पुलिस ने विवेचना के दौरान सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगाले, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों एवं मिले फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान निखिल सेठ के रूप में हुई जो ग्राम कोंडा जिला कोंडा छत्तीसगढ का रहने वाला था। श्रीमति लक्ष्मी शर्मा के यहॉ पूर्व में किराये से रहता था, एवं 3 माह पूर्व मकान खालीकर खालसा कालेज के पास किराये से रहने लगा है। इसके बाद उसकी धरपकड़ शुरू की गई।
