रुपया 4.50 पैसे मजबूत

मुंबई, 23 अक्टूबर (वार्ता) दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी से रुपया गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ।

भारतीय मुद्रा में आज 4.50 पैसे की तेजी रही और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.8850 रुपये का बोला गया।

इससे पहले रुपया सोमवार को नौ पैसे चढ़कर 87.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। आज यह 13 पैसे की मजबूती के साथ 87.80 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा। इसका निचला स्तर 87.9625 रुपये प्रति डॉलर रहा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल रहने से भी रुपये को समर्थन मिला। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी से रुपये की बढ़त सीमित रही।

Next Post

लोकायुक्त की जांच में पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के बैंक लॉकरों की पड़ताल जारी, परिवार को फिर भेजा नोटिस

Thu Oct 23 , 2025
इंदौर। पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के घर 15 अक्टूबर को हुई तलाशी के बाद जांच अभी भी जारी है. इसके तहत इंदौर के शेष बैंक लॉकर गुरुवार को खोले जाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन उनके पुत्र सूर्यांश और पुत्री अपूर्वा उपस्थित नहीं हुए. आज शुक्रवार […]

You May Like

मनोरंजन