मुंबई से आए सुनील मग्गीरवार बने इंदौर एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर

इंदौर:देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के नए एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में सुनील मग्गीरवार ने गुरुवार को पदभार संभाला. एयरपोर्ट पर आयोजित औपचारिक समारोह में वर्तमान डायरेक्टर विपिनकांत सेठ ने उन्हें बधाई दी और जिम्मेदारी सौंपा.मग्गीरवार कल ही मुंबई से इंदौर पहुंचे थे और पदभार संभालने से पहले शाम को बिजासन माता के दर्शन भी किए. इंदौर आने से पहले वे मुंबई एयरपोर्ट की संचार शाखा में जॉइंट जीएम के पद पर कार्यरत थे.

इससे पहले उन्होंने शिमला और जलगांव एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दी हैं. सूत्रों का कहना है कि उनके कार्यकाल में इंदौर एयरपोर्ट अब तक का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर उभरेगा. मौजूदा डायरेक्टर विपिनकांत सेठ के ट्रांसफर को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में उनका ट्रांसफर ऑर्डर आ जाएगा और इसके बाद वे इंदौर से विदाई लेंगे.

Next Post

सीएम डॉ यादव का ऐलान अगली किश्त में सभी लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500, किसानों को 781 करोड़ की राहत

Thu Oct 23 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री आवास पर आज भाई दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों को बड़ा उपहार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि लाड़ली बहना योजना की अगली किश्त में प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को 1500 की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि […]

You May Like