मेक्सिको सिटी, 22 अक्टूबर (वार्ता) मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा है कि इस साल जनवरी से अब तक अमेरिका में 2,382 मैक्सिकन हिरासत में लिए गए हैं।
नेशनल पैलेस में एक संवाददाता सम्मेलन में सुश्री शीनबाम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सरकार की आव्रजन कार्रवाई में छह जून से 20 अक्टूबर के बीच 1,390 मैक्सिकन, यानी कुल बंदियों का लगभग 58.3 प्रतिशत, गिरफ्तार किए गए। राष्ट्रपति ने हिरासत में लिए गए लोगों की कानूनी स्थिति पर चिंता भी जताई। इन बंदियों के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी गयी है।
अमेरिका में आव्रजन छापों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे भाइयो और बहनो के साथ वहां जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उससे असहमत हैं।”
उन्होंने दोहराया कि मेक्सिको ने अपनी नई आप्रवासी-विरोधी नीति के संबंध में वाशिंगटन से कई बार राजनयिक पत्राचार किया गया है और मानवाधिकार उल्लंघनों की निंदा करने के लिए कानूनी सलाह की आवश्यकता वाले नागरिकों की सहायता कर रहा है। सुश्री शीनबाम ने ज़ोर देकर कहा कि पीड़ितों को स्वयं ही वाणिज्य दूतावास सहायता और आगे की कानूनी सहायता के लिए संबंधित शिकायतें दर्ज करनी चाहिए।
