बाइक व बोलेरो में भिड़ंत, दो घायल, घायलों का पैर टूटा 

सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न अंतर्गत कचनी मोड में आज दिन शुक्रवार कि शाम तकरीबन 7:30 बजे बाइक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपकार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बोलेरो को थाने लेकर आए।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक में सवार सनी साकेत पिता सूरज साकेत उम्र 22 वर्ष और नीरज साकेत पिता सुरेश साकेत उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी तैलाई मोड़ बोलेरो वाहन से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इक_ा हो गई। बोलेरो चालक को घेर लिया। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाली पुलिस बोलेरो को थाने लेकर आई है। वही दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Next Post

बैजू चौराहे पर अवैध व्यावसायिक निर्माण पर नपाध्यक्ष भड़कीं, अफसरों से पूछा-किसकी शह पर बन गई चार मंजिला इमारत?

Fri Feb 27 , 2026
गुना। शहर के सबसे व्यस्त बैजू चौराहे पर नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे चार मंजिला अवैध व्यावसायिक निर्माण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखे एक कड़ेे पत्र में उन्होंने पूछा है कि आखिर […]

You May Like