देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते हुए रिटायर्ड फौजी का स्टेज पर ही निधन

इंदौर: इंदौर के एक योगा केंद्र में मां तुझे सलाम पर प्रस्तुति देते हुए रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे जमीन पर गिर पड़े लेकिन वहां लोग तालियां बजा रहे थे। दर्शकों को लगा कि ये भी उनके परफॉरमेंस का हिस्सा है। वे जब नीचे गिरे तब उनके हाथ में तिरंगा था। अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने अंतिम संस्कार से पहले आंखें, त्वचा और अन्य अंगदान किए

फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया था। इसमें युवाओं को योग से जोड़ने का उद्देश्य रखा था। इसी दौरान स्टेज पर तिरंगा लेकर एक गाने पर छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे। तभी वे स्टेज पर अचानक लड़खड़ाकर गिरे। कुछ सेकेंड तक यूं ही मूर्छित रहे। लोगों को लगा कि वे परफॉर्म कर रहे हैं तो वे पहले की तरह ही तालियां बजाते रह गए। बाद में पास खड़े एक शख्स ने उनको उठाने की कोशिश की तो पता चला कि वे बेसुध हो गए हैं। बाद में मौत की पुष्टि हुई।

Next Post

तत्कालीन एसडीएम लश्कर पर 25 हजार का जुर्माना

Fri May 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। तत्कालीन एसडीएम लश्कर पर 25 हजार का जुर्माना सूचना के अधिकार में जानकारी न देने पर लगाया गया है। वे नोटिस पर आयोग में उपस्थित भी नहीं हुए थे। तत्कालीन एसडीएम अनिल बनवारिया वर्तमान में अशोक […]

You May Like