मुंबई में इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से दो लोगों की मौत

मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई उपनगर के विक्रोली इलाके में गुरुवार को एक तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी है।

अग्निशमन दल सूत्रों के अनुसार कन्नमवर नगर नंबर एक, रमाबाई अंबेडकर उद्यान के पास विक्रोली पूर्व में तीन मंजिला गुरुकृपा सीएचएसएलटीडी इमारत का एक हिस्सा रात आठ बजे के आसपास ढह गया।

मुंबई अग्निशमन दल द्वारा एक बचाव अभियान चलाया गया जिसके दौरान ढहे हुए हिस्से के मलबे से दो लोगों को बचाया गया और उन्हें तुरंत विक्रोली में सरकारी डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया।

 

Next Post

छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के तीन मामले दर्ज

Fri May 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email दुर्ग (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिन में तीन साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए। इनमें तीन करोड़ 42 लाख रुपए की ठगी की गई। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और बिट क्वाइन खरीदी को लेकर एक […]

You May Like