मंत्री शाह पहुंचे किन्नरों के घर,भोजन भी किया

नवभारत न्यूज

खंडवा। अपने अलहदे अंदाज को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह एक बार फिर चर्चाओं में हैं।

इस बार मंत्री शाह किन्नरों के आमंत्रण पर हरसूद में उनके घर भोजन करने पहुंचे। जहां किन्नरों ने मंत्री शाह का पटाखे फोडक़र तथा ढोल-नगाड़े बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान वरिष्ठ किन्नरों ने मंत्री शाह को श्री फल तथा शाल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। विजय शाह ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Next Post

10 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu May 30 , 2024
शाहपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। खास बात यह है कि विवाद के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर […]

You May Like