सुप्रीम कोर्ट ने की गायिका नेहा राठौर की मुकदमा रद्द करने की याचिका खारिज

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के पहलगाम आतंकवादी हमले पर कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में दर्ज आपराधिक मुकदमा रद्द करने की उनकी याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया।
न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें मामले की जाँच जरूरी बताया गया था।
पीठ ने यह कहते हुए कि आरोप तय करते समय याचिकाकर्ता कथित तौर पर अपने ऊपर लगे “भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने” के सहित कुछ आरोपों को रद्द करने का मुद्दा उठा सकती है, याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।
नेहा ने उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने पर शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

Next Post

सूद ने जनकपुरी के कई इलाकों में किया विकास कार्यों का शुभारंभ

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगभग तीन करोड़ की लागत से कई प्रमुख कार्यों का शुभारंभ किया श्री सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को […]

You May Like