किशोर कुमार स्मारक में ताला बंद मिलने पर हुई कार्रवाई

खंडवा: नागरिकों की शिकायत पर किशोर कुमार स्मारक के निरीक्षण में स्मारक ताला बंद पाया गया। संबंधित कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा तीन दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।

संबंधित कर्मियों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया नागरिक सुविधाओं और शहर की छवि से जुड़ी जिम्मेदारियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Next Post

मंत्री विजय शाह ने खालवा अस्पताल में बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई

Sun Oct 12 , 2025
खंडवा: जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह ने रविवार को खालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इस दौरान एसडीएम हरसूद रमेश खतेडिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत, डॉ. योगेश शर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय […]

You May Like