श्योपुर से आज लाड़ली बहना योजना की 1.26 करोड़ बहनों को CM डॉ यादव करेंगे 1541 करोड़ ट्रांसफर

श्योपुर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज श्योपुर से लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त की राशि बहनों के खातों में अंतरित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को 1541 करोड़ की राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक बन चुकी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार इस योजना के दायरे और लाभ में विस्तार कर रहे हैं।इस बीच, मुख्यमंत्री ने एक्स पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए लिखा त्याग, करुणा और समर्पण की प्रतीक, परम श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उनके चरणों में सादर नमन करता हूं। पूज्य राजमाता ने राष्ट्रसेवा के पावन ध्येय के साथ जनसंघ एवं भाजपा को गढ़ने में अतुलनीय योगदान दिया। उनका अद्भुत व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Next Post

वर्क आर्डर के बाद भी काम न करने वाले ठेकेदार होगे ब्लैकलिस्टेड

Sun Oct 12 , 2025
रीवा:निगम आयुक्त डा0 सौरभ सोनवणे ने विभिन्न विभागो की समीक्षा की और काम न करने वाले ठेकेदारो को ब्लैकलिस्टेड करने के निर्देश दिये. सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतो के निराकरण के निर्देश दिये. बैठक में स्वच्छता एवं अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों पर असंतोष जताते हुए निगमायुक्त ने एक दिवस में […]

You May Like