मालवाहक हुआ अनियंत्रित, लौट रहे एक दर्जन मजदूर घायल

निवास थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलापानी की घटना, जबलपुर के बेलखेड़ा से 25 मजदूर लौट रहे थे मेंहदवानी

निवास( मंडला): जिले में यात्री वाहन समेत मालवाहकों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। जिससे सड़क हादसों की खबर आए दिन आ रही हैं। अनफिट वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को सफर कराया जा रहा है। यहां तक माल परिवहन करने वाले वाहन में सवारी बैठाई जा रही हैं। इन वाहनों के चलते लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इस ओर संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।

गत रात्रि निवास थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम मुरला पानी के घाट पर अनियंत्रित होकर माल वाहक पलट गया है। वाहन में सवार करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए है। घटना की सूचना पर 108 एबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी निवास में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के बेलखेड़ा से 25 मजदूर काम करके वाहन पर सवार होकर डिंडोरी जिले के मेहंदवानी विकासखंड के अलग अलग ग्राम जा रहे थे, निवास थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम मुरला पानी के घाट पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एबुलेंस के माध्यम से घायलों को निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया। करीब एक दर्जन मजदूरों को चोट आई हुई हैं।

हादसे में घायल प्रियंका पिता दीप सिंह कठोतिया जिला डिंडोरी, सीमा पिता चंदन,मंगल पिता हमीद सिंह कठौतिया, गोप सिंह पिता धन सिंह पायली, बिट्टी बाई पति धर्म सिंह कुरगांव, कलीराम पिता भदुआ कठौतिया, सुक्कर बाई पति कलीराम कठौतिया, तिलकवती पति राम दयाल , दुर्गेश पिता धरम कठौतिया, राम दयाल पिता लक्ष्मण चिरकुटिया , गोंदिया बाई पति कंचन कठौतिया, गोरा बाई पति बसंत ग्राम कठौतिया घायल हुए।

Next Post

ढाई लाख मेट्रिक टन का लक्ष्य, सिर्फ 17 लाख क्विंटल हुई खरीदी

Thu May 30 , 2024
105 केंद्रों में 18 हजार किसानों ने बेची अपनी फसल      जबलपुर: जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का आंकड़ा 17 लाख क्विंटल के पार पहुंच चुका है। जो कि अपने निर्धारित लक्ष्य लगभग ढाई लाख मेट्रिक टन से बहुत ही कम है। जिले में […]

You May Like