ढाई लाख मेट्रिक टन का लक्ष्य, सिर्फ 17 लाख क्विंटल हुई खरीदी

105 केंद्रों में 18 हजार किसानों ने बेची अपनी फसल  
 
 जबलपुर: जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का आंकड़ा 17 लाख क्विंटल के पार पहुंच चुका है। जो कि अपने निर्धारित लक्ष्य लगभग ढाई लाख मेट्रिक टन से बहुत ही कम है। जिले में अभी तक लगभग 18 हजार किसानों ने अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेची है। उल्लेखनीय है कि 29 मार्च से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी को दो महीने हो चुके है। जिसके लिए जिले में कुल 127 केंद्र बनाए गए हैं, परंतु अभी उनमें से 105 खरीदी केंद्रों पर ही खरीदी चल रही है। खरीदी के लिए किसानों को कोई भी असुविधा न हो उसके लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

जिसमें किसान स्लॉट बुक करके ही अपने नजदीकी खरीदी केंद्र पर फसल लेकर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार अभी तक 114 केंद्रों पर 22770 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। परंतु उसके बावजूद भी गेहूं खरीदी का आंकड़ा आगे नहीं बढ़ रहा है और बहुत ही धीमी गति से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी चल रही है। जिले में पिछले 2 महीने से चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी अपने निर्धारित लक्ष्य तक भी नहीं पहुंच पाई है। कुल 195 केंद्रो में 18519 किसानों से 16957888 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है। गौरतलब है कि इस वर्ष गेहूं की खरीदी बहुत ही धीमी गति से चल रही है।
सिर्फ दो दिन ही शेष
गौरतलब है कि 29 मार्च से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी बहुत ही धीमी गति से चल रही है।  जिसके कारण वह अपने निर्धारित लक्ष्य तक भी नहीं पहुंच पाई है। पिछले महीने से किसानों को हो रही समस्या और कम खरीदी के कारण इसकी तिथि को भी बढ़ा दिया गया था। जिसमें पहले 15 मई तक गेहूं खरीदी होनी थी,उसकी तिथि को बढ़ाकर 20 मई तक कर दिया गया था। परंतु उसके बावजूद भी किसानों की सुविधा को देखते हुए तिथि को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। जिसके लिए अब सिर्फ दो दिन ही खरीदी के बचे हुए हैं। जिसमें यह देखा जायेगा कि इन दो दिनों में कितनी मात्रा में गेहूं की खरीदी हो पाई है।

Next Post

15 जून को होगी एमपी में मानसून की एंट्री

Thu May 30 , 2024
भोपाल:तेज गर्मी के बीच आईएमडी भोपाल ने बुधवार को गुड न्यूज जारी की है. आईएमडी दिल्ली के वैज्ञानिक पीके शाहा ने बताया कि केरल में इस बार मानसून 31 मई को दस्तक दे सकता है. इसके 7-8 मई को मुंबई और 15 जून को मध्य प्रदेश में एंट्री होगी. इस […]

You May Like