निर्माण के दौरान स्ट्रक्चर गिरने से तेरह मजदूर घायल

दुर्ग (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम चिखली में बुधवार को बाफना गोल्फ क्लब में पोर्च की ढलाई के दौरान स्ट्रक्चर गिरने से 13 मजदूर घायल हो गए।

यह घटना शाम पांच बजे हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार कमजोर सटरिंग की वजह से यह हादसा हुआ है। सभी मजदूर ढलाई कार्य में लगे थे। आठ मजदूर ढलाई के दौरान 27 फीट ऊंचे पोर्च के ऊपर मौजूद थे एवं चार मजदूर नीचे थे। ढलाई के दौरान स्ट्रक्चर अचानक गिर गया। इस हादसे में दो श्रमिकों को गंभीर चोट आई है। चार मजदूरों को जिला अस्पताल, चार मजदूरों को महिमा अस्पताल और पांच मजदूरों को साईं अस्पताल केलाबाड़ी दुर्ग में भर्ती कराया गया।

कुछ घायलों को बीएम शाह हॉस्पिटल में रेफर किया गया।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 30 मई 2024

Thu May 30 , 2024
पंचांग 30 मई 2024:- रा.मि. 09 संवत् 2081 ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमीं गुरूवासरे दिन 10/42, धनिष्ठा नक्षत्रे प्रात: 7/0, वैधृति योगे रात 8/34, वव करणे सू.उ. 5/16 सू.अ. 6/44, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 30 मई 2024 उनका आगामी वर्ष: वर्ष […]

You May Like