हरियाणा सरकार के पानी नहीं छोड़ने के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में बढ़ा जल संकट : आतिशी

नयी दिल्ली, 30 मई(वार्ता) दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी नहीं दे रहा है जिसके चलते यमुना का जल स्तर सामान्य से 3.5 फीट से अधिक नीचे आया गया है और इसकी वजह से यहाँ के कई इलाक़ों जल संकट उत्पन्न हो गया है।

 

जल मंत्री आतिशी ने वजीराबाद का निरीक्षण करने के बाद आज बताया कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी नहीं दे रहा है। इसके चलते यमुना का जल स्तर सामान्य से 3.5 फीट से अधिक नीचे आया गया है। यमुना का सामान्य जल स्तर 674 फीट से घटकर 670.3 फीट पर आ गया है। इससे कई इलाकों में पानी को लेकर त्राही-त्राही मची हुई है। हरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाला पानी वजीराबाद, चंद्रावल व ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को मिलता है और यहां ट्रीट कर घरों में भेजा जाता है। उन्होंने दिल्ली वालों से अपील है कि अगर आप सावधानी से पानी का इस्तेमाल करते हैं तो हम बाकी हिस्सों को भी सप्लाई कर पाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा सरकार को भी चिट्ठी लिखी है। आज हम केंद्र सरकार से भी संपर्क करेंगे कि दिल्ली को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। हरियाणा की इस मनमानी की वजह से देश की राजधानी को पानी के संकट में नहीं डाला जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि वजीराबाद तालाब का जल स्तर अपने सामान्य स्तर से 3.5 फीट से ज्यादा नीचे आ गया है। आज वजीराबाद में 670.3 फीट पर यमुना का जल स्तर है। पिछले साल 30 मई को वजीराबाद पर जल स्तर 674.5 फीट पर पानी था।

Next Post

चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने घटाई प्रधानमंत्री पद की गरिमा : खड़गे

Thu May 30 , 2024
नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान खुद को महिमा मंडित किया, बेरोजगारी एवं महंगाई जैसे जनता के मुद्दों को दरकिनार किया ,आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और प्रधानमंत्री पद की गरिमा […]

You May Like