
नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव थाना अंतर्गत श्रीनगर के पचामा गांव में तेज रफ्तार बस घर में घुस गई जिसमें दो बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें गोटेगांव शासकीय अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया था, जहां एक बच्ची की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं मौके पर ग्रामीणों ने और परिजनों ने चक्का जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है।
