एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च पहुंचा एसबीआई लाइफ के आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनल में

मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) जीवन बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनलिस्ट्स की घोषणा कर दी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), मुंबई में आयोजित सेमी-फिनाले राउंड में जीत हासिल कर एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एसपीजेआईएमआर), मुंबई की टीम ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनायी।
सेमी-फिनाले में भारत के प्रमुख बी-स्कूल्स से आई 3,500 से अधिक एंट्रीज़ में से चुनी गयी 40 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें कोलकाता, शिलांग, जमशेदपुर, भुवनेश्वर, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, दिल्ली, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, कोझिकोड और विशाखापट्टनम जैसे शहरों के संस्थान शामिल थे। कड़े मल्टी-स्टेज मूल्यांकन के बाद शीर्ष आठ टीमें ग्रैंड फिनाले तक पहुंचीं। एसपीजेआईएमआर मुंबई की टीम में स्तुति राजेश शाह, पृतीश वाधवा और एशन शर्मा शामिल हैं।
अन्य चयनित संस्थानों में एमआईसीए अहमदाबाद, आईआईएम मुंबई, एससीएमएचआरडी पुणे, एसआईबीएम पुणे, शैलेश जे. मेहता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट – आईआईटी बॉम्बे, एनएमआईएमएस मुंबई और आईआईएम अहमदाबाद शामिल हैं।
इस मौके पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें श्री रवीन्द्र शर्मा, चीफ- ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं सीएसआर और श्री ई. थिरुमुदी पंडियन, ज़ोनल डायरेक्टर- वेस्ट ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और नवाचार को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ- ब्रांड (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं सीएसआर) रवीन्द्र शर्मा ने कहा, “आइडिएशनएक्स 2.0 का सेमी-फिनाले युवा भारत की उस क्षमता का प्रेरक प्रदर्शन है, जो बीमा के भविष्य को लेकर एक नई सोच सामेन ला सकता है। छात्रों ने जिस रचनात्मकता और व्यावहारिक सोच का प्रदर्शन किया, वह युवाओं की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाता है। देश में बीमा की पैठ अब भी चार प्रतिशत से कम है। ऐसे में नवाचारी और विस्तार करने योग्य समाधान जरूरी हैं।”

Next Post

यश ठाकुर की अगुवाई में गेंदबाजों ने दिलाई विदर्भ को बड़ी बढ़त

Fri Oct 3 , 2025
नागपुर, 02 अक्टूबर (वार्ता) यश ठाकुर (चार विकेट), पार्थ रेखड़े और हर्ष दुबे (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर विदर्भ ने शुक्रवार को ईरानी ट्रॉफी के तीसरे दिन शेष भारत को 214 के स्कोर पर ढ़ेर करने के बाद दूसरी पारी में स्टंप के समय दो विकेट पर […]

You May Like

मनोरंजन