राष्ट्रीय राजमार्ग की टूटी रैलिंग हो रही दुरुस्त

सांची:राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा कारणों से मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगाई गई जर्जर रैलिंग की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से अनेक स्थानों पर रैलिंग दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों की वजह से ध्वस्त पड़ी थी, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ गई थी.अब एजेंसी द्वारा जगह-जगह टूटी रैलिंग को वेल्डिंग के सहारे पुनः खड़ा किया जा रहा हैं.

नगरवासी बताते हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के बाद से ही रैलिंग और स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं. कभी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत तो कभी रैलिंग दुरुस्तीकरण ऐसी स्थिति में सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. यही कारण है कि समय-समय पर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही है.

Next Post

तीनों सेनाओं के एकीकरण में बजटीय संतुलन बनाये रखते हुए सक्रिय योगदान दे रक्षा लेखा विभाग : राजनाथ

Wed Oct 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 अक्टूबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण के लिए चल रही कवायद के बीच रक्षा लेखा विभाग से उनकी जरूरतों के अनुसार बजटीय समीकरणों को बनाये रखते हुए इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय योगदान देने को कहा है। श्री सिंह ने बुधवार […]

You May Like