छोटे पर्दे की जगह सिर्फ फिल्मों में ही काम करना चाहती है बजरंगी भाई जान की मुन्नी

ग्वालियर: बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्म में सलमान खान के साथ एक्टिंग कर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली मुन्नी यानी हर्षिता मल्होत्रा अब साउथ इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं. आगामी दिसंबर में रिलीज होने जा रही साउथ के सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म है “अखंड 2” में नजर आएंगी. उनका कहना है कि वे छोटे पर्दे पर एक्टिंग नहीं करना चाहती है बल्कि सिर्फ फिल्में करने में उनकी दिलचस्पी है.

हर्षिता एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर पहुंची थी. हर्षिता का कहना है क‍ि बचपन से उनका सपना था कि वह बड़े-बड़े स्टार्स के साथ पर्दे पर नजर आएं और उनका यह सपना सलमान खान ने पूरा किया. हजारों लड़कियों के साथ वर्कशॉप के दौरान मुन्नी बजरंगी भाईजान फिल्म के लिए हर्षित को चुना गया था. हर्षिता अपनी सफलता में माता-पिता और भाई का योगदान मानती हैं. हर्षिता का सपना है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ एक बार उन्हें जरूर काम करने का मौका मिले।

Next Post

मुर्मु, मोदी, शाह और योगी सहित विभिन्न नेताओं ने टीम इंडिया को दी एशिया कप के विजेता बनने पर बधाई

Mon Sep 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न नेताओं ने एशिया कप के विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। श्रीमती मुर्मु ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, […]

You May Like