प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरसर की चार दिन से बिजली गुल

चितरंगी: स्थानीय विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य कोरसर में पिछले चार दिनों से बिजली गुल है। जिसके चलते टीकाकरण वैक्सीन भी खराब होने लगी है।
जानकारी के अनुसार आरोग्यम् केन्द्र कोरसर के ट्रांसफॉर्मर से खम्भा तक की केबिल टूट जाने से चार दिनों से बिजली बंद पड़ी है।

यहां की स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इसकी भलीभांति जानकारी एमपीईबी अमले को दी जा चुकी है। इसके बावजूद केबिल नही जोड़ा गया है और बिजली न होने से टीकाकरण की वैक्सीन सूखने लगी हैं और मरीज भी काफी परेशान हो रहे हैं।

Next Post

शहर के दोनों ट्रैफिक सिंग्नल बंद, पुराने ढर्रे पर आई यातायात व्यवस्था

Sun Sep 28 , 2025
सिंगरौली:बैढ़न मुख्यालय में पुराना यातायात तिराहा और इंदिरा चौक पर लगा ट्रैफिक सिंग्नल फिर बंद हो गया। इसके कारण सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले इन दोनों चौराहों की यातायात व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गई है। यहां पर हैवी ट्रैफिक के दौरान ट्रैफिक जवान भी खुद को असहाय पाते हैं।यातायात […]

You May Like