रुपया पांच पैसे मजबूत

मुंबई, 26 सिंतबर (वार्ता) निजी और सार्वजनिक बैंकों की डॉलर बिकवाली से शुक्रवार को रुपया 4.75 पैसे की मजबूती में रहा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.72 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा गुरुवार को 1.75 पैसे टूटकर 88.7675 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर रही थी।

रुपये में आज शुरू से ही तेजी देखी गयी। यह 4.25 पैसे की मजबूती के साथ 88.7250 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दिन भर सीमित दायरे में रहा। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 88.6725 रुपये प्रति डॉलर और निचला स्तर 88.74 रुपये प्रति डॉलर रहा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में इस सप्ताह फिर शुद्ध रूप से बिकवाली हो जाने के कारण रुपये पर दबाव रहा, लेकिन बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपया मजबूत हुआ। हालांकि, शेयर बाजार की गिरावट ने रुपये को ज्यादा नहीं टूटने दिया।

 

 

Next Post

नेपाल को 3-0 से हराकर भारत सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में

Fri Sep 26 , 2025
कोलंबो, 26 सितंबर (वार्ता) भारत की अंडर-17 पुरुष राष्ट्रीय टीम ने नेपाल को 3-0 से हराकर सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह पक्की कर ली। गुरुवार रात रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में गत चैंपियन ने आखिरकार अपने दबदबे को गोल में बदल दिया, जिससे अब खिताबी […]

You May Like