चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सतना: अपने साथियों के साथ लाठी डंडा और चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।थाना सिटी कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मो. अरबाज पिता मो. हारुन निवासी नजीराबाद ने रिपोर्ट किया कि रात में 11.00 बजे दुकान बंद करते समय सोहेल कुरैशी , विशाल उर्फ दद्दा आकर गाली देते हुए हाथ मुक्का लाठी डंडा एवं चाकू से मारपीट की शिकायत की थी।

फरियादी के साथ हुई घटना के संबंध में होने से आरोपी की पता तलाश हेतु टीम रवाना की गयी थी। लेकिन आरोपी सुहेल कुरैशी पिता मो0 शफीक उम्र 25 वर्ष नि0 नूरी मस्जिद के पास नजीराबाद घटना के बाद से अपने आप आप को गिरफ्तारी से बचने के लिए लुकता छिपता रहा। वहीं मुखबिर की सूचना पर बुधवार को अंधेरी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से चाकू जप्त किया गया। आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी कई बार अपराध कर चुका है।

Next Post

आंगनबाड़ी की रसोईं के गैस सिलेंडर में भडक़ी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

Thu Sep 25 , 2025
सतना: जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की रसोईं में रखे गैस सिलेंडर में आग भडक़ उठी. यह तो गनीमत रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी बच्चों […]

You May Like