सिरोंज:आनंदपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. फरियादी से 1 लाख 19 हजार ठगकर फरार चल रही मुख्य आरोपिया पूजा शर्मा उर्फ पूजा दास उर्फ कादम्मनी दास (असल नाम दुर्गीमनी मरांडी) को पुलिस टीम ने भुवनेश्वर (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया. 17 जुलाई 2025 को दर्ज प्रकरण में फरियादी को फर्जी
नाम से शादी कर धोखाधड़ी कर राशि हड़प ली गई थी.
पूर्व में इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके हिस्से की राशि जप्त की जा चुकी थी. शेष फरार मुख्य आरोपिया को पुलिस एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में गठित टीम ने टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर 19 सितंबरको
भुवनेश्वर गिरफ्तार किया गया.
