
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की।कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई वर्षों से फरार 94 गैर म्यादी वारिटयों एवं 101 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए 38 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर 54 लीटर कच्ची, 437 पाव देशी, विदेशी शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार कांबिंग गस्त के दौरान अवैध हथियार रखकर घूमते हुए 4 आरोपियों को पकडा जाकर 4 चाकू जप्त किये गये ।
