पिकअप वाहन में लदे मिले 7 मवेशी, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

सतना: पिकअप वाहन में 7 भैंस और पड़वों को ठूंस ठूंस कर अवैध तौर पर ले जा रहे दो पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कोठी गिरजा शंकर बाजपेयी से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात मुखबिर की सूचना के आधार पर कोठी – सिंहपुर रोड मे पिकअप वाहन क्र. UP96 T 4599 को पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर रुकवाया गया। उक्त पिकअप वाहन की तलासी लेने पर वाहन के अंदर 03 नग भैंसे, 01 नग पडिया व 03 नग पडवा क्रूरता पूर्वक लदे हुये पाये गये, पूछताछ पर आरोपियो ने पिकअप वाहन मे लदे पशुओं को बेचने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ले जाना बताया।

लेकिन उनके पास पशु खरीदने-बेचने व परिवहन करने के संबंध में कोई कागजात नही था। जिसे देखते हुए आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन व भैंस/पडवा जप्त कर पशु क्रूरता अधि. एवं मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश पटेल उम्र 36 वर्ष और संतराम कपडिया उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम शिवरामपुर कर्वी चित्रकूट उ.प्र. का तौर पर हुई।

Next Post

चीन, रूस ने विधायी सहयोग को मज़बूत करने का लिया संकल्प

Sat Sep 20 , 2025
मास्को, 20 सितंबर (वार्ता) चीन और रूस ने मंगलवार से शनिवार तक चलने वाले एक चीनी प्रतिनिधिमंडल की रूस यात्रा के दौरान अपने विधायी निकायों के बीच सहयोग को मज़बूत करने का संकल्प लिया है। इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस की […]

You May Like