विधायक डंग ने 275 टीबी मरीजों को लिया गोद, 6 माह तक देंगे पौष्टिक फूड बकेट

मंदसौर। स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुवासरा में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को नया आयाम दिया। उन्होंने सुवासरा, शामगढ़ और सीतामऊ विधानसभा क्षेत्र के कुल 275 टीबी मरीजों को गोद लिया।

विधायक डंग ने घोषणा की कि अगले 6 माह तक सभी मरीजों को उनकी ओर से पौष्टिक फूड बकेट (मूंगफली दाना, सोयाबड़ी, चना व गुड़) उपलब्ध कराई जाएगी। यह जिले में किसी भी विधायक द्वारा किया गया पहला प्रयास है, जो समाज में टीबी उन्मूलन हेतु एक प्रेरणादायी उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि टीबी कोई लाइलाज रोग नहीं है, बल्कि नियमित 6 माह का उपचार इसे पूर्णतः ठीक कर देता है। अभियान के तहत मरीजों को सभी जांच व उपचार निःशुल्क उपलब्ध हैं, साथ ही ₹6,000 की पोषण सहायता राशि भी दी जाती है।

विधायक डंग ने निक्षय मित्र बनकर मरीजों को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प दोहराया और समाज के सभी वर्गों से प्रधानमंत्री के संकल्प “टीबी हारेगा – देश जीतेगा” को सफल बनाने में योगदान देने का आवाहन किया।

Next Post

नीमच-मनासा मार्ग पर ढाई घंटे चक्काजाम

Fri Sep 19 , 2025
नीमच। जिले में नीमच-मनासा मार्ग पर रेवली-देवली गांव के पास ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब 10.30 से दोपहर 1 बजे तक सडक़ जाम कर दिया। यह विरोध रेवली-देवली के एक स्कूल में दो छात्रों के बीच हुए झगड़े को लेकर था। इस घटना में एक छात्र के सिर में गंभीर […]

You May Like

Play sound