मेडिकल अधीक्षक पर कार्यवाही की मांग, ज्ञापन सौंपा

जबलपुर: युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को संभागीय उपायुक्त कविता बाटला को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही की जाए। इस दौरान युवा कांग्रेस के रिजवान अली कोटी, एनएसयूआई के राहुल रजक ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में हाल ही में मरीजों के साथ घटित अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटनाओं ने न केवल मरीजों की जान की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाया है.

बल्कि अस्पताल प्रबंधन की गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर किया है। साथ ही उन्होनें कहा कि मेडिकल अस्पताल की सफाई एजेंसी पर की गई कार्रवाई सिर्फ एक तरह की खानापूर्ति है।

Next Post

चूहाकांड: 3 दिन गुजरे, अभी तक पेश नहीं की गई जांच रिपोर्ट

Fri Sep 19 , 2025
जबलपुर: महाकोशल के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों व परिजनों को चूहों द्वारा काटने के मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट अभी तक पेश नहीं की गई है जबकि तीन दिन बीत चुके हैं। जानकारी के अनुसार घटना में कलेक्टर के संज्ञान लेने के बाद मेडिकल अधीक्षक डॉ. […]

You May Like