
कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के सभा स्थल पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक अंदाज में उन्हें धनुष-बाण और गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच पर उत्साह और जयघोष का माहौल देखने को मिला, वहीं कार्यकर्ताओं में अपार जोश और ऊर्जा झलक रही थी।
