विधानसभा में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में आयोजित समारोह में उप सचिव रमेश महाजन, मार्शल श्रीमती शर्मिला महाजन, सहायक ग्रेड-1 दुष्यंत कुमार शर्मा, भृत्य राधेश्याम राय, महेश कुमार वर्मा और श्रीमती ऊषा गौर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह विदाई समारोह वर्ष 2024 और 2025 में सेवानिवृत्त हुए लोक सेवकों के संयुक्त रूप से सम्मान हेतु आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विधानसभा के अनेक अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

टर्फ जोन प्रो–2 पर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

Mon Sep 15 , 2025
भोपाल। टर्फ जोन प्रो–2 रोहित नगर पर आयोजित बैंकिंग/कॉर्पोरेट/फाइनेंशियल/कॉरपोरेशन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ. इस मौके पर विजेता टीम ट्रस्टेबल सॉल्यूशंस और उपविजेता टीम नवधान कैपिटल को नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई. यह प्रतियोगिता लीग कमनॉकआउट प्रारूप पर खेली गई, जिसमें कुल 8 टीमों ने […]

You May Like

Play sound