मुलताई को सौगात: 5.52 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य गर्ल्स हॉस्टल

मुलताई: नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय में छात्राओं के लिए 5 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।लंबे समय से छात्राओं द्वारा की जा रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख की पहल पर यह राशि स्वीकृत हुई है। छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। मुलताई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ाई के लिए कॉलेज आती हैं, लेकिन छात्रावास की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें आवागमन और ठहरने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विधायक श्री देशमुख ने बताया कि छात्राओं ने कई बार उनसे गर्ल्स हॉस्टल की मांग की थी और अपनी समस्याएं बताई थीं। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार से इस संबंध में चर्चा कर छात्रावास निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Next Post

बाघों का घर अपना मप्र, वन संपदा और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम डॉ यादव

Fri Mar 6 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश को बाघों का घर बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार वन संपदा के संरक्षण और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा […]

You May Like

मनोरंजन