सेवा पखवाड़ा: रक्तदान, मैराथन और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम होंगे

विदिशा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विदिशा में दुर्गा नगर, बेस नगर, वेत्रवती नगर और ढोलखेड़ी मंडल की संयुक्त कामकाजी बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर विधायक मुकेश टंडन और मंडल अध्यक्षों ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, मैराथन दौड़, मन की बात सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम होंगे।
इसके साथ ही 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम होंगे।
बैठक को विधायक मुकेश टंडन, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुशवाहा और प्रशांत खत्री ने संबोधित किया।

Next Post

सिंधिया ने मुरैना में किया पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शिलान्यास

Sun Sep 14 , 2025
मुरैना: केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्टेशन रोड स्थित डाकघर परिसर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र भवन का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री जीवाजी गंज क्षेत्र के टाउन हॉल में आयोजित प्रधानमंत्री सुकन्या योजना कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विधायक मौजूद रहे। […]

You May Like