खरपतवार नाशक दवाई से नष्ट हुई थी सोयाबीन की फसल

सुसनेर। शुक्रवार की शाम को पुलिस थाना परिसर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में एचपीएम केमिकल एन्ड फर्टिलाइजर लिमिटेड कम्पनी के द्वारा खरपतवार नाशक दवाई के उपयोग से सोयाबीन की फसल नष्ट हो जाने पर कम्पनी के द्वारा 10 हजार रुपये एकड़ के हिसाब से प्रभावित किसानो को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए.

कुल 120 किसानो की फसले प्रभावित हुई थी जिसमें शुक्रवार को 115 किसानो को महाकाल कृषि सेवा केंद्र के संचालक प्रताप सिंह और कम्पनी के सेल्स अधिकारी पवन चक्रधर, पंकज सरगरा, योगेश यादव के द्वारा पीडि़त किसानों को चेक वितरित किए गए. अधिकारियों ने बताया कि 509.5 एकड सोयाबीन की फसल खराब हुई है इसमें कुल 120 किसानो को 50 लाख 95 हजार रूपये की राशि के चेक वितरित किए जा रहे है. आपको बता दे कि तहसील क्षेत्र में नकली कीटनाशक खुलेआम बिक रही हैं इससे किसानों की फसल भी नष्ट हो रही हैं, नकली खरपतवार नाशक दवाई के उपयोग से बीते दिनों करीब इन किसानों की सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई थी. इस नुकसान की भरपाई और संबंधित कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर 31 जुलाई को किसानों ने एसडीएम सर्वेश यादव, कृषि विभाग व स्थानीय पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया है था. उसके बाद कम्पनी ने मुआवजा राशि वितरित करना शुरू की है.

Next Post

भुआ बिछिया हाईवे पर दो कारों में भिड़ंत, यात्री सुरक्षित

Fri Sep 12 , 2025
भुआ बिछिया। मंडला नेशनल हाईवे-30 पर बंजारी स्थित भुआ स्कूल के पास शुक्रवार को दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बिछिया से मंडला जा रही टाटा अल्ट्रोज और मंडला से आ रही मारुति फ्रॉन्स कार आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों वाहनों के सवार घायल हुए। सूचना मिलते […]

You May Like