घरेलू विवाद के बाद युवक ने लगाई आग, 70 % झुलसा

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदीखेड़ा निवासी रामरतन परते (35) ने बुधवार देर रात शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर डाल लिया और आग लगा ली। इस दौरान वह करीब 70 फीसदी झुलस गया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में भोपाल भेजा गया।

 

कोतवाली टीआई रविकांत डेहरिया ने बताया कि अस्पताल में युवक का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उसने खुद आग लगाने की बात स्वीकारी है। पत्नी ने भी कहा कि कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। परिजनों के मुताबिक, रामरतन ने पेट्रोल बोतल में भरकर सड़क पर जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार घबरा गया और किसी तरह आग बुझाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

नर घड़ियाल की मृत्यु के कारणों की जांच हेतु 4 सदस्यीय पोस्टमार्टम दल का गठन 

Thu Sep 11 , 2025
सीधी ।क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिजर्व ने जानकारी दी है कि संजय टाइगर रिजर्व के प्रशासनिक नियंत्रण अंतर्गत सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में इस वर्ष जनवरी माह में चम्बल अभयारण्य से लाए गए एक वयस्क नर घड़ियाल की मृत्यु 09 सितम्बर 2025 की रात्रि को हो गई। उक्त नर घड़ियाल ने […]

You May Like

मनोरंजन