सूर्यदेव के साथ भट्टी की तरह तपा शहर

नौतपा की शुरुआत में ही पारा 41 डिग्री ऊपर
चटख धूप, गर्म हवाओं थपेड़े ने किया बेहाल
   
 जबलपुर: नौतपा की शुरूआत में ही पारा 41 डिग्री के ऊपर पहुंच गया और सूर्यदेव के साथ शहर भट्टी की तरह तपा। शनिवार को चटख धूप और गर्म हवा के थपेड़े ने लोगों को बेहाल किया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, वैसे-वैसे ये तपिश बढ़ रही है। दिनभर गर्माहट से लोगों का पसीना छूटता रहा और गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं।

ऐसा रहा तापमान
शनिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 50 और शाम को 30 प्रतिशत दर्ज की गई। 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएं चली।

जमकर तपेेेंगे नौतपा, सूर्यदेव उगलेंगे आग
शनिवार से नौतपा शुरू हो गया है पहली ही दिन सूर्यदेव ने तेवर दिखाए। बताया जाता है कि  इस बार नौतपा में ग्रहों की जो स्थिति बन रही हैं, उसमें सूर्यदेव जमकर आग उगलेंगे। सूर्य देव अपने चरम पर होंगे। गर्मी जमकर पड़ेगी।  हल्की बारिश और अंधड़ तूफान के भी आसार है।

Next Post

नाट्य संगोष्ठी में दी गई रंग संगीत की प्रस्तुति

Sun May 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like