भोपाल: प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर को कम करने के लिए 08 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस एवं यातायात विभाग संयुक्त रूप से सड़कों पर निगरानी रखेंगे और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई करेंगे।अभियान के तहत जिन बिंदुओं पर विशेष जांच होगी, उनमें तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट के सफर करना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, शराब पीकर वाहन चलाना, रॉंग साइड वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और बिना लाइसेंस, फिटनेस व परमिट के वाहन चलाना शामिल है।
सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान जन-जागरूकता पर भी विशेष जोर रहेगा। पुलिस इकाइयां स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देंगी तथा सड़क सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी। यह अभियान 22 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा।
