सोनम कपूर ने ज़ोया ज्वेल्स के नए कलेक्शन व्हिस्पर्स फ्रॉम द वैली में बिखेरा जलवा

हैदराबाद, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ज़ोया ज्वेल्स के नए कलेक्शन व्हिस्पर्स फ्रॉम द वैली में जलवा बिखेर दिया।

टाटा ग्रुप के लग्जरी ब्रांड ज़ोया ने हैदराबाद में अपने प्रतिष्ठित व्हिस्पर्स फ्रॉम द वैली कलेक्शन का अनावरण किया। इस मौके पर ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर के साथ टाइटन कंपनी लिमिटेड के ज्वेलरी डिवीजन के सीईओ अजॉय चावला मौजूद रहे।

ग्लोबल फैशन आइकन सोनम कपूर ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने राहुल मिश्रा कूचर का शानदार गाउन पहना था और ज़ोया के नवीनतम कलेक्शन के स्प्रिंग सांग चोकर और इयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया। बर्फ की शांति और सेबों की हरियाली की झलक लिए ये ज्वेल्स सोनम के ग्लैमरस अंदाज को और भी निखारते नजर आए।

 

Next Post

सुब्रतो कप (अंडर-15) :पश्चिम बंगाल और सीआईएससीई ने दर्ज की शानदार जीत

Sat Sep 6 , 2025
बेंगलुरु, (वार्ता) 64वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के सब-जूनियर ब्वायज (अंडर-15) वर्ग के दूसरे दिन कई रोमांचक और बड़े अंतर वाले मुकाबले खेले गए। मिनर्वा पब्लिक स्कूल, सीआईएससीई (सीआईएससीई) बनाम ताशी नामग्याल एकेडमी, आईपीएससी दिन की शुरुआत मिनर्वा पब्लिक स्कूल (सीआईएससीई) ने शानदार प्रदर्शन के साथ की, जिसने ताशी […]

You May Like

मनोरंजन