काबुल, 05 सितंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में गुरुवार की रात आए भूकंप से कम से कम 13 लोग घायल हो गए हैं। सूचना एवं संस्कृति के प्रांतीय निदेशक कुरैशी बडलोन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सभी घायल व्यक्ति दारा-ए-नूर जिले के हैं। प्रांतीय राजधानी जलालाबाद सहित कई जिलों में भी भूकंप का असर पड़ा है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक गुरुवार सुबह और रात को नांगरहार में क्रमशः 4.7 और 5.6 तीव्रता वाले दो भूकंप के झटके महसूस हुए।
इससे पहले रविवार की रात पड़ोसी प्रांत कुनार में 6.0 की तीव्रता वाले भूकंप में 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी तथा 3,600 से अधिक घायल हुए हैँ और लगभग 7,000 घर नष्ट हो गए।
Next Post
संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी: जंगल की आग वायु प्रदूषण का बना रही 'जादुई काढ़ा'
Fri Sep 5 , 2025
पोर्ट अलबर्नी, 05 सितंबर 2025: संयुक्त राष्ट्र ने एक नई रिपोर्ट में दुनिया भर में बढ़ते जंगल की आग से पैदा हो रहे वायु प्रदूषण पर गंभीर चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जंगल की आग सिर्फ धुआं नहीं, बल्कि विभिन्न जहरीले कणों और रसायनों का […]

You May Like
-
4 months ago
तीन घंटे में दिखी स्वच्छता की चमक
